Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Oct, 2021 06:04 PM

पंजाब में राजनीति लगातार गर्माई हुई है। मंत्रियों व विधायकों द्वारा लगातार इस्तीफे दिए जा रहे हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब में राजनीति लगातार गर्माई हुई है। मंत्रियों व विधायकों द्वारा लगातार इस्तीफे दिए जा रहे हैं। इसी के चलते आज विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को सौंपा है। स्पीकर ने खैहरा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब में अन्य मंत्रियों व विधायकों द्वारा इस्तीफों की झड़ी लग गई थी। सुखपाल सिंह खैहरा पंजाब के भुलत्थ हलके से विधायक हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने वाले सुखपाल सिंह खैहरा ने दोबारा कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here