Punjab पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 2 अधिकारी Suspend

Edited By VANSH Sharma,Updated: 19 Sep, 2025 10:14 PM

punjab police takes strict action

फिलहाल इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पटियाला (सुखदीप सिंह मान): पटियाला पुलिस ने पाटड़ा मंडी में सामने आए एक मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में एएसआई गुरदीप सिंह (नंबर 2086/PTC) और सिपाही करनदीप सिंह (नंबर 1021/PTC) शामिल हैं।

यह कार्रवाई उस समय की गई जब शहर पाटड़ा के इंचार्ज की रिपोर्ट में सामने आया कि पीआरटीसी (PRTC) बसों से जुड़े मामले में दोनों अधिकारियों की लापरवाही और अनियमितताएं पाई गईं। रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूटी के दौरान दोनों ने बस चालकों और कंडक्टरों के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे बस सेवा प्रभावित हुई और आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया। फिलहाल इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!