Punjab : नशे के सौदागर के खिलाफ पुलिस का बड़ा Action, करोड़ों की प्रॉपर्टी फ्रीज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Oct, 2024 05:15 PM

punjab police takes big action against drug dealers

नशा तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को फ्रीज करने की प्रक्रिया के तहत आज पुलिस कमिश्नर लुधियाना कुलदीप सिंह चाहल के आदेशों पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने एक नशा तस्कर की 27 लाख 30 हजार की प्रॉपर्टी फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है।

लुधियाना  (अनिल, शिवम) :  नशा तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को फ्रीज करने की प्रक्रिया के तहत आज पुलिस कमिश्नर लुधियाना कुलदीप सिंह चाहल के आदेशों पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने एक नशा तस्कर की 27 लाख 30 हजार की प्रॉपर्टी फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है। 

उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट गुरदेव सिंह और थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि आज थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव भोलेवाल जदीद के रहने वाले नशा तस्कर सरवन सिंह गब्बर पुत्र दर्शन सिंह की प्रॉपर्टी फ्रिज की गई है। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी नशा तस्कर सरवन सिंह गब्बर पर थाना लाडोवाल में नशा तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं। आज पुलिस ने कोमपीटैट अथॉरिटी नई दिल्ली से नशा तस्कर सरवन सिंह गब्बर की प्रॉपर्टी फ्रिज करने के आर्डर लेने के बाद आरोपी नशा तस्कर के घर के बाहर प्रॉपर्टी फ्रीज करने का नोटिस लगाया गया है। जब तक नशा तस्कर के खिलाफ दर्ज किए हुए मामलों पर फाइनल डिसीजन नहीं आ जाता तब तक यह प्रॉपर्टी केस में अटैच रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!