धुंध का कहर, पंजाब पुलिस की बस हुई हादसे का शिकार

Edited By Kalash,Updated: 14 Nov, 2024 12:36 PM

punjab police bus accident

कोहरे का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। फिल्लौर में पंजाब पुलिस की बस चलते ट्रक के पीछे टकरा गई।

गोराया/फिल्लौर (मुनीष बावा): कोहरे का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। फिल्लौर में पंजाब पुलिस की बस चलते ट्रक के पीछे टकरा गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.एफ. के ए.एस.आई. सरबजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली थी कि फिल्लौर के डी.ए.वी. कॉलेज के पास पंजाब पुलिस की बस ट्रक से टकरा गई और जब मौके पर पहुंच कर देखा कि बस ट्रक के पीछे फंसी हुई थी।      

ए.एस.आई. कुलदीप सिंह जो बस को चला रहा था वह कपूरथला से बहादुरगढ़ पटियाला गुरुपर्व के लिए संगत की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को लेने जा रहा था। धुंध होने के कारण बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे काफी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। पहले उसे फिल्लौर के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे जालंधर रैफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!