Punjab : हादसों से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा-टोल कंपनी के दफ्तर में बांध दी गायें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Nov, 2025 05:37 PM

punjab people tied cows to the toll company s office

आज नेशनल हाइवे 344ए रूपनगर से फगवाड़ा के टोल प्लाजा जियूवाल बछुआ (पनियाली) पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय मंगूपुर के आमंत्रण पर उनके साथियों व अन्य इंसाफ पसंद लोगों ने एक नए तरीके का रोष प्रदर्शन किया।

बलाचौर (ब्रह्मपुरी) : आज नेशनल हाइवे 344ए रूपनगर से फगवाड़ा के टोल प्लाजा जियूवाल बछुआ (पनियाली) पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय मंगूपुर के आमंत्रण पर उनके साथियों व अन्य इंसाफ पसंद लोगों ने एक नए तरीके का रोष प्रदर्शन किया। जिसमें नेशनल हाइवे 344ए पर निराश्रित घूमते पशुओं जिनमें ज्यादा संख्या में गऊएं हैं, को विभिन्न मार्गों से एकत्रित करके टोल कंपनी के कार्यालय में तथा टोल बैरियर पर खड़ा कर दिया गया।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए अजय मंगूपुर जिला अध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों रुपये नेशनल हाइवे अथारटी की यह शाखा टोल कंपनी इक्टठा करती आ रही है। पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही। जिस करके रोजाना बहुत खूनी हादसे इस रोड पर घूमते अथवा खड़े बेसहारा पशुओं के कारण होते हैं। इस कंपनी तथा सरकारी अफसरशाही की शह पर गैर जिम्मेदारी का कार्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ यह रोष प्रदर्शन किया गया।

प्रधान अजय मंगूपुर ने कहा कि यदि सरकार या प्रशासन ने इसका स्थाई हल नहीं किया तो वह साथियों समेत इलाके के लोगों को साथ लेकर कड़ा संज्ञान लेंगे। इस रोष प्रदर्शन के सूत्रधार कांग्रेस पार्टी के जिला स्पोक्समैन सुरेन्द्र छिंदा ने कहा कि गऊ सैस तथा टैक्स लेने वाली कंपनी अपना फर्ज नहीं निभा रही।

टोल कंपनी की गलती के कारण हादसे के शिकार हुए या हादसों की संभावना बन रहे पशुओं को लोग दंड भी दे देते है, जिसका कारण मुख्य टोल कंपनी बनती है। सरकार को चाहिए कि इस कंपनी द्वारा आसपास जाली वाले रास्ते जो छोड़े हुए हैं, वह लगाए जाएं ताकि इस मामले का समाधान हो सके।

अजय मंगूपुर द्वारा बेसहारा पशुओं को इक्टठा करके टोल प्लाजा बछुआ के कार्यालय में बांध दिया गया तथा राहगीरों के लिए टोल फ्री करवाया। इस धरने को किसान संगठनों द्वारा भी सहमति दी गई तथा कई किसान भाइयों द्वारा इस धरने में भागीदारी बनाई गई। मामले को भड़कता देख प्रशासन की नींद खुली तथा रविवार छुट्टी वाले दिन तहसीलदार बलाचौर मौके पर पहुंचे। अजय मंगूपुर तथा साथियों द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब को लिखा मांगपत्र तहसीलदार साहिब को सौंपा। अजय मंगूपुर द्वारा एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि इस समस्या का पक्का हल न किया गया तो इस उपरांत डिप्टी कमिश्नर शहीद भगत सिंह नगर का घेराव किया जाएगा। 

इस मौके पर अजय मंगूपुर जिला प्रधान शहीद भगत सिंह नगर, धर्मपाल पूर्व चेयरमैन, बलजिंदर सिंह अध्यक्ष पंचायती राज संगठन, कमलजीत सिंह जिला अध्यक्ष किसान सेल, मोहन लाल संधू ब्लॉक अध्यक्ष बलाचौर, हरजीत सिंह जाडली उपाध्यक्ष डीसीसी, कुलदीप कुमार दीपा अध्यक्ष किसान विंग, लाल खानवाला युवा अध्यक्ष बलाचौर, सुरिंदर शिंदा प्रवक्ता डीसीसी, परमिंदर कौर पम्मी महिला अध्यक्ष शहरी, कुलविंदर सिंह सरपंच, मलकीत सिंह धोल महासचिव बीसीबी, गुरप्रीत सिंह युवा नेता, नरिंदर कुमार जस्सी महासचिव बीसीसी, रछविंदर सिंह बल्ल उपाध्यक्ष पंचायती राज संगठन, मेजर सिंह रायपुर सदस्य बीसीबी, हरप्रीत सिंह हैरी युवा अध्यक्ष शहरी, तरलोचन रक्कड़ सदस्य बीसीबी, महिंदर पाल चेयरमैन, टिंकू घई पूर्व अध्यक्ष शहरी, दिनेश कुमार, पानी कुमार पार्षद, जसविंदर सिंह सोनू उपाध्यक्ष बीसीबी, जसपाल चौधरी सरपंच, देसराज हकला सदस्य डीसीसी, गुरिंदर (गिंदी) सोशल मीडिया प्रभारी, कुलविंदर मंड सोशल मीडिया प्रभारी, लाल बहादुर गांधी पूर्व पार्षद आदि सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!