Punjab : धार्मिक स्थल पर सनसनीखेज घटना, चोरी करने आए चोर की हुई मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 18 Mar, 2026 01:18 PM

sensational incident at the religious site

नवांशहर के पास स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा पत्तन शाह पलाही (गांव कुलाम) में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई।

नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर के पास स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा पत्तन शाह पलाही (गांव कुलाम) में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां चोरी की नीयत से घुसे एक शातिर अपराधी की तीसरी मंजिल से कूदने के कारण मौत हो गई।

religious place

दरबार के सेवादार सुरजीत कुमार के अनुसार रात करीब 12.30 बजे उनके मोबाइल पर हाईटेक सी.सी.टी.वी. कैमरों का अलर्ट मिला। सेवादारों ने जब मौके पर दबिश दी, तो पाया कि चोर ने बिजली काट दी थी और कैमरों की दिशा भी मोड़ दी थी। सेवादारों को देखते ही चोर भाग निकला। तलाशी के दौरान खेतों से चोर का सामान, साइकिल और कंबल बरामद हुआ। सेवादारों का आरोप है कि घटना के दौरान बार-बार पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

कुछ देर बाद जब सेवादार वापस लौटे, तो उन्हें छत पर आहट सुनाई दी। खुद को घिरता देख चोर ने दरबार की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेवादारों ने खुद ही एम्बुलैंस बुलाकर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान नवांशहर के एक स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। उस पर पहले से ही 8 आपराधिक मामले दर्ज थे और वह 3 मामलों में भगौड़ा घोषित था। उसके बैग से नशीले इंजैक्शन भी मिले हैं, जिससे उसके नशा करने की पुष्टि होती है। दरबार प्रबंधन ने इस मामले में गहन जांच और इलाके में हो रही चोरियों पर लगाम लगाने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!