Work Permit के नाम पर ठगे लाखों, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Jun, 2026 04:32 PM

nawanshahr fraud case

उसने बताया कि वह भी विदेश जाने की इच्छुक थी जिसके चलते उसने उक्त एजेंट जोगा सिंह से बात की तो उसने उसे वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आफर दिया।

नवांशहर(त्रिपाठी): महिला को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 6.35 लाख रुपए की ठगी करने वाले एजेंट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में सर्बजीत कौर पत्नी वरिन्दर सिंह निवासी राहों रोड नवांशहर ने बताया कि करीब 6 वर्ष पहले उसके भाई अमरदीप सिंह को ट्रैवल एजेंट जोगा सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव घटारों थाना औड़ ने स्टडी वीजा पर सिंगापुर भेजा था।

उसने बताया कि वह भी विदेश जाने की इच्छुक थी जिसके चलते उसने उक्त एजेंट जोगा सिंह से बात की तो उसने उसे वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आफर दिया। उसने आगे बताया कि ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 13 लाख रुपए में करार हुआ जिसके तहत साढ़े 6 लाख पहले तथा साढ़े 6 लाख रुपए वीजा आने के बाद देने थे। उसने बताया कि उसने उक्त एजेंट को करार के मुताबिक 6.35 लाख रुपए तथा पास्पोर्ट की कापी दे दी। परन्तु एजेंट ने न तो उसे विदेश भेजा तथा न ही उसके पैसे वापिस कर रहा है।

उसने बताया कि एजेंट दुबई चला गया तथा उसने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पंचायत को बीच में डालने के उपरान्त एजेंट ने 2 किश्तों में 6 लाख रुपए वापिस करने का वायदा किया परन्तु पैसे वापिस नहीं किए। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा कानून के तहत आरोपी एजेंट खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के बाद दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने ट्रैवल एजेंट जोगा सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव घटारों थाना औड के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!