तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Edited By Urmila,Updated: 30 May, 2026 03:37 PM

punjab rain

पिछले कई दिनों से राहों में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही थी। जहां पारा 45 डिग्री से ऊपर चला गया था लेकिन आज सुबह भारी बारिश व ओले गिरने से मौसम बदल गया।

राहों (प्रभाकर): पिछले कई दिनों से राहों में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही थी। जहां पारा 45 डिग्री से ऊपर चला गया था लेकिन आज सुबह भारी बारिश व ओले गिरने से मौसम बदल गया जिससे राहों शहर शिमला बन गया। जहां लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।

तेज अंधेरी के कारण कई फलों व फूलों के साथ ही बड़े-बड़े पेड़ टूट गए और तेज बिजली कड़की व बादलों की गरज के साथ तेज बारिश भी देखी गई। किसानों ने भी इंद्र देवता का शुक्रिया अदा करके राहत महसूस की। पिछले कई दिनों से गर्मी के कारण किसानों को महंगा डीजल भी चलाना पड़ रहा था व धान की कटाई शुरू होने वाली है। अब किसान जल्द ही धान की बुआई के लिए अपने खेत तैयार करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!