बंगा में बड़ी घटना! बुजुर्ग महिला की बेरहमी से ह/त्या, बिस्तर पर मिली लाश

Edited By Kamini,Updated: 25 May, 2026 01:28 PM

elderly woman brutally murdered

बंगा में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी सी हत्या कर दी गई।

बंगा (राकेश अरोड़ा): बंगा में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी सी हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव सरहाला रानुआ में एक बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां लूटने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान लखविंदर कौर (58) पत्नी बहादुर सिंह निवासी सरहाला रानुआ के रूप में हुई  है। 

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पति बहादुर सिंह ने बताया कि जसविंदर कौर निवासी जसोमजारा थाना बिलगा जिला जालंधर उसकी जान-पहचान वाली है, जिसकी बेटी का रिश्ता परमजीत निवासी लिद्दर कलां थाना बिलगा जिला जालंधर के साथ तय हुआ था। शनिवार को वह, उसकी पत्नी और उसका साला सुखदेव सिंह घर पर मौजूद थे, तभी प्रवीण कौर अपनी बेटी सिमरप्रीत कौर और एक लड़के के साथ उनके घर आई, जिसे वे नहीं जानते थे। पूछने पर प्रवीण कौर ने बताया कि उसके साथ आए लड़के का नाम सिमरनजीत सिंह है, जो गांव फलपोता, थाना गोराया, जिला जालंधर का रहने वाला है और अब वह उसके पास ही रहती है। 

इसके बाद बहादुर सिंह अपने साले के साथ जानवरों के लिए चारा लेने हवेली चला गया। जब वह देर शाम घर लौटे और अपनी पत्नी लखविंदर कौर को आवाज दी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान प्रवीण कौर और सिमरनजीत सिंह भी घर पर नहीं थे। जब वह अपने घर के दूसरे कमरे में गए तो देखा कि उसकी पत्नी लखविंदर कौर बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ी थी, जिसका टुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और उसकी सोने की बालियां गायब थीं।

बहादुर सिंह ने तुरंत बहराम पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी। बहराम पुलिस स्टेशन के SHO सुमित पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद DSP बंगा हरजीत सिंह रंधावा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जांच शुरू की। बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रवीण कौर और सिमरनजीत सिंह ने सोने की बालियां चुराने के इरादे से उसकी पत्नी लखविंदर कौर का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और प्रवीण कौर और सिमरनजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!