Edited By Kalash,Updated: 22 Feb, 2022 11:25 AM

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने के 48 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया है कि किस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है
लुधियाना (हितेश): पंजाब में विधानसभा चुनाव होने के 48 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया है कि किस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है लेकिन यह बात क्लियर है कि मौजूदा समय के दौरान चुनाव लड़ने वाली प्रमुख पार्टियों में से सरकार जिसकी भी बने, अगला मुख्यमंत्री मालवा से ही होगा क्योंकि पिछले 30 वर्ष के दौरान सभी मुख्यमंत्री मालवा से रहे हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के अलावा आम आदमी पार्टी द्वारा सी.एम. का चेहरा बनाए गए भगवत मान मालवा से आते हैं। इसी तरह अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से संबंध मालवा से है यहां तक कि चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा द्वारा सी.एम. का उम्मीदवार घोषित किए गए कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मालवा से ही संबंधित है।
यह है मुख्यमंत्री के चेहरे
- चरणजीत चन्नी
- भगवत मान
- सुखबीर बादल
- कैप्टन अमरिंदर सिंह
30 साल के दौरान यह रहे हैं मुख्यमंत्री
- बेअंत सिंह
- हरचरण सिंह बराड़
- राजिंदर कौर भट्ठल
- प्रकाश सिंह बादल
- कैप्टन अमरिंदर सिंह
- चरणजीत चन्नी
मौजूदा के साथ तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने लड़ा है चुनाव
जहां तक मुख्यमंत्रियों का सवाल है पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह व राजिंदर कौर भट्ठल ने भी चुनाव लड़ा है जबकि बादल व भटठल के अलावा बेअंत सिंह, हरचरण सिंह बराड़ के परिवार के सदस्य भी मैदान में हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here