Punjab : शादी का झांसा देकर नाबालिगा से Rape, गर्भवती होने पर आरोपी फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Dec, 2025 05:11 PM

punjab minor girl raped after being lured with a promise of marriage

शादी का झांसा देकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए गए और जब लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

पटियाला (बलजिन्द्र) : शादी का झांसा देकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए गए और जब लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। अब पीड़ित लड़की ने सरकारी राजिंदरा अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले में थाना कोतवाली पटियाला की पुलिस ने लड़की की शिकायत पर पटियाला निवासी ध्रुव के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 65(1), 351(2) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ध्रुव डीजे का काम करता था। करीब एक साल पहले उसकी ध्रुव से दोस्ती हो गई थी। उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने ध्रुव को इसकी जानकारी दी, लेकिन ध्रुव ने शादी करने से मना कर दिया। उसने गर्भपात कराने के लिए कहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दीं। 16 दिसम्बर को पेट में दर्द होने के कारण शिकायतकर्ता को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में मामला दर्ज

थाना पसियाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में गांव कराहली, थाना पसियाना निवासी भीम सिंह पुत्र बिंदर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 137(2) और 87 के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 17 वर्ष की उम्र की बेटी को उक्त व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!