Punjab : दो बड़ी फर्मों पर GST विभाग की Raid, मौके पर मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Dec, 2025 09:18 PM

punjab gst department raids two big firms

जी.एस.टी विभाग के उच्च अधिकारियों की एक टीम ने समाना की दो फर्मों के घरों व व्यापारिक ठिकानों पर रेड की। लगभग एक दर्जन टैक्सियों में लुधियाना कार्यालय से शुक्रवार सवेरे पहुंचे अधिकारियों की टीम ने अपना जांच कार्य शुरू कर दिया।

समाना (शशिपाल, अशोक) : जी.एस.टी विभाग के उच्च अधिकारियों की एक टीम ने समाना की दो फर्मों के घरों व व्यापारिक ठिकानों पर रेड की। लगभग एक दर्जन टैक्सियों में लुधियाना कार्यालय से शुक्रवार सवेरे पहुंचे अधिकारियों की टीम ने अपना जांच कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने जांच जारी होने की बात कह कर मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त विभाग द्वारा जालंधर की किसी फर्म पर की गई रेड उपरांत मिले तथ्यों के आधार पर शिवा एंटरप्राइजेज कमासपुर रोड, समाना व एक मनी एक्सचेंजर पर छापामारी कर अपनी जांच की जो शुक्रवार सांय तक जारी रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!