Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Nov, 2022 03:13 PM

पराली जलाने से फैलने वाले प्रदूषण के चलते पंजाब सरकार किसानों को कई बार चेतावनी दे चुकी है। इसके बावजूद कई किसान अभी भी पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे।
लुधियाना: पराली जलाने से फैलने वाले प्रदूषण के चलते पंजाब सरकार किसानों को कई बार चेतावनी दे चुकी है। इसके बावजूद कई किसान अभी भी पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब पंजाब सरकार सख्त हो गई है। इसी के चलते लुधियाना में कृषि विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। इस एक्शन के चलते 57 किसानों के रिकॉर्ड में रैड एंट्री दर्ज की गई है। इतना ही नहीं किसानों को 1.92 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
बता दें कि लुधियाना इस समय पंजाब का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इसका ए.क्यू.आई. 168 है जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है। इसके बावजूद किसानों द्वारा लगातार पराली को आग लगाई जा रही है। लुधियाना में पराली जलाने के अब तक 750 मामले सामने आ चुके हैं। लोगों के हवा सांस लेने लायक तक नहीं रही जिसके मद्देनजर सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ रैड एंट्री दर्ज करनी शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here