लग गई मौज! पंजाब में वीरवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान

Edited By Kamini,Updated: 13 Oct, 2025 10:42 AM

punjab government holiday announced

अक्टूबर का महीना त्योहारों और उत्सवों से भरा हुआ है। इसी के साथ पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक और छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

पंजाब डेस्क : अक्टूबर का महीना त्योहारों और उत्सवों से भरा हुआ है। इसी के साथ पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक और छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, राज्य सरकार के 2025 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, 16 अक्टूबर (वीरवार) को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। यानी इस दिन सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद रहेगा, लेकिन यह अवकाश केवल कर्मचारियों के लिए रहेगा।

अक्टूबर के बाकी दिनों में भी त्योहारों की बहार जारी रहेगी। 20 अक्टूबर को दीवाली, 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा, जबकि 23 अक्टूबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरगद्दी दिवस पर भी कर्मचारियों को सरकारी छुट्टी मिलेगी। त्योहारों से सजे इस महीने में पंजाब के कर्मचारियों की मौज ही मौज रहने वाली है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!