पंजाब के गोल्ड कारोबारी से हरियाणा में Gun Point पर लूट, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Edited By Kamini,Updated: 31 Jul, 2026 06:02 PM

punjab gold trader robbed at gunpoint in haryana

हरियाणा में पंजाब के गोल्ड कारोबारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है।

पंजाब डेस्क:  हरियाणा में पंजाब के गोल्ड कारोबारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, यमुनानगर में व्यापारी से 3 करोड़ के करीब सोना लूट लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी जयपाल सिंह अमृतसर से यमुनानगर में ज्वेलर्स को 2 किलो सोने के रॉ-मैटेरियल डिलीवर करने जा रहा था। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए कारोबारी जयपाल ने बताया कि, जब वह पंचकूला-सहारनपुर हाईवे से खुंडेवाला-महलावाली की ओर खेतों के रास्ते पर पहुंचे  तो वहां पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया और बेटे इंद्रवीर के सिर पर पिस्तौल तान दी। कारोबारी ने बताया कि इस दौरान बदमाशों के पास एक पिस्टल भी थी और उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के पेट में चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। इस दौरान घबराए बेटे ने गाड़ी में रखा बैग बदमाशों को दे दिया, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद घबराए हुए बेटे ने तुरन्त 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

वहीं दूसरी तरफ यमुनानगर के ज्वेलर्स का कहना है कि जयपाल काफी लंबे समय से पंजाब में सोना सप्लाई करना आता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरन्त कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने पूरे एरिया में नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए वहां की पुलिस ने बताया कि, कारोबारी से 1200 ग्राम के करीब सोना लूटा गया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि, बदमाशों पहले से गोल्ड काराबोरी के रूट की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!