Punjab : रिश्वतखोरी के मामले में बिजली बोर्ड का जेई रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jul, 2024 08:27 PM

punjab electricity board je arrested red handed in bribery case

फाजिल्का बिजली बोर्ड के जेई कुलबीर सिंह को विजिलेंस ने 7000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डीएसपी राज कुमार सामा ने बताया कि कुलबीर सिंह जेई ने एक किसान का ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी, जिसके चलते उसे सात हजार रुपये की...

फाजिल्का : फाजिल्का बिजली बोर्ड के जेई कुलबीर सिंह को विजिलेंस ने 7000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डीएसपी राज कुमार सामा ने बताया कि कुलबीर सिंह जेई ने एक किसान का ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी, जिसके चलते उसे सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। 

विजिलेंस टीम ने बताया कि छानवाला निवासी सज्जन सिंह पुत्र वीर सिंह ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि बिजली बोर्ड का जेई कुलबीर सिंह और लगातार उसे परेशान कर रहा है और रिश्वत की मांग कर रहा था, इस संबंधी जेई की कॉल रिकॉर्ड भी विजिलेंस टीम को दे दी, जिसके आधार पर आज विभाग ने कुलबीर सिंह जे.ई. को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!