फिर सुर्खियों में पंजाब की ये जेल, Gangsters के बीच हुई खूनी झड़प

Edited By Vatika,Updated: 07 Jan, 2023 12:57 PM

punjab central jail gangster

केंद्रीय जेल फिरोजपुर में आज फिर गैंगस्टरो के बीच खूनी झड़प हुई, रजनीश नाम के घायल हुए गैंगस्टर को फिरोजपुर के सिवल अस्पताल में उपचार के लिए शिफ्ट किया गया

फिरोजपुर(कुमार ):  केंद्रीय जेल फिरोजपुर में आज फिर से गैंगस्टरो के बीच खूनी झड़प हुई है जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है और घायल हुए एक गैंगस्टर रजनीश की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए सिवल हस्पताल फिरोजपुर में शिफ्ट किया गया है , जहां उसका उपचार चल रहा है।

 उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी फिरोजपुर जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में खूनी झड़प हुई थी जिसमें 2 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे और उनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया था। समाचार लिखे जाने तक घायल गैंगस्टर का इलाज जारी है और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!