पुरानी रंजिश का खूनी खेल, मिलने के बहाने बुलाकर युवक पर चलाई गोली... तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 26 Jun, 2026 06:18 PM

youth shot at in amritsar

अमृतसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मजीठा रोड इलाके में फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया।

अमृतसर (रमन) : अमृतसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मजीठा रोड इलाके में फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस जांच में पुरानी रंजिश और आपसी झगड़े को मुख्य वजह बताया जा रहा है। पीड़ित युवक की पहचान नरिंदर सिंह के रूप में हुईहै। उसके दोस्त सतनाम ने बताया कि वह ताज होटल में काम करता है और उसका होटल में साथ काम करने वाला एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उसे काम से भी निकाल दिया गया था, जिसके बाद रंजिश और बढ़ गई।

PunjabKesari

सतनाम के बयान के मुताबिक, 24 तारीख को नरिंदर को कॉल और मैसेज आए, जिसके बाद बातचीत हुई और मामला शुरू में रफा-दफा हो गया। लेकिन शाम को उन्हें एक और कॉल आया और कहा गया कि शाम 7 बजे बैठकर बात करनी है। जब वह बताई गई जगह पर पहुंचा तो वहां 2 मोटरसाइकिलों पर 4 लोग थे। इस दौरान हमलावरों के पास पिस्तौल थी और उन्होंने बिना किसी बातचीत के सीधे गोली चला दी। सतनाम सिंह ने बताया कि, बचने के लिए वह झुक गया और गोली नरिंदर सिंह की जांघ में लगी। इस दौरान हमलावरों द्वारा किए गए हमले में उसकी नाक पर भी चोट लगी। यही नहीं हमलावरों ने उसे तेजधार हथियारों से घायल करने की कोशिश भी की।

PunjabKesari

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने आते ही उसके जान-पहचान वाले सतनाम सिंह के बारे में पूछा और उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से भाग गए। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी ACP कमलजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें नय्यर अस्पताल से सूचना मिली कि नरिंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति को गोली लगने के कारण भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचकर SHO मजीठा रोड ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सुखबीर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने बयान दिया कि ताज होटल में पुराने झगड़े से लड़ाई शुरू हुई, इसी दौरान फोन किया गया और फिर हमला किया गया।

वहीं सुखबीर सिंह नामक युवक का कहना है कि सतनाम सिंह ने अपने साथियों को बुलाकर उन पर हमला करवाया, जिन्होंने पिस्तौल और तेजधार से हमला किया। इस दौरान नरिंदर सिंह की जांघ में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में मजीठा रोड थाने में धारा 109, 118, 135 और दूसरी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। SHO ने बताया है कि टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!