Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Jun, 2022 11:47 AM

पंजाब कैबिनेट में विस्तार अगले महीने होगा। आपको बता दें कि पंजाब में कुल 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। पहले......
पंजाब डेस्क : पंजाब कैबिनेट में विस्तार अगले महीने होगा। आपको बता दें कि पंजाब में कुल 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। पहले चरण में केवल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ ग्रहण की थी। उसके बाद दूसरे चरण में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। इस हिसाब से पंजाब मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों के पद खाली थे लेकिन हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को निकालने के बाद मंत्रिमंडल में अब 8 पद खाली पड़े हैं।
सूत्रों के अनुसार ये पद महिलाओं और सेकेंड टर्म वाले विधायकों को मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं लेकिन साथ ही यह भी खबर सामने आ रही है कि अभी सिर्फ 4 से 5 पदों को ही भरा जाएगा। बजट सैशन करीब एक हफ्ते के लिए चलेगा और इसके बाद 27 जून को पंजाब बजट पेश किया जाएगा। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट में विस्तार बजट पेश होने के बाद ही किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि सी.एम. भगवंत मान के पास इस समय 28 विभाग हैं जिनमें स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, गृह विभाग आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि भगवंत मान यह भी चाहते हैं कि सरकार अभी अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से स्थिर हो जाए। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार की मजबूती के साथ पकड़ बन जाए उसके बाद ही मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार की तरफ ध्यान पूर्ण रूप से ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निकटवर्तियों का यह भी कहना है कि चूंकि अभी पंजाब सरकार का पांच वर्षों का कार्यकाल शेष है इसलिए भगवंत मान धीरे-धीरे इस मामले में कदम आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर मंत्री बनने के चाहवान कई वरिष्ठ विधायक चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में विस्तार जल्द से जल्द किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here