Edited By Vatika,Updated: 04 Sep, 2026 04:28 PM

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से 55 अध्यापकों को 'अध्यापक राज्य पुरस्कार', 10 अध्यापकों को 'युवा अध्यापक पुरस्कार',
मोहाली (नियामियां): शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से 55 अध्यापकों को 'अध्यापक राज्य पुरस्कार', 10 अध्यापकों को 'युवा अध्यापक पुरस्कार', 4 अध्यापकों को 'विशेष अध्यापक पुरस्कार' और विभाग के 6 अधिकारियों को 'प्रशासनिक पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। मोहाली के फेज 8 में 5 सितंबर को आयोजित होने वाले विशेष समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सभी चयनित शिक्षकों और अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा) के निदेशक द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्य पुरस्कार के लिए चुने गए 55 अध्यापकों में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के गृह जिले रूपनगर (रोपड़) से सबसे अधिक 9 शिक्षकों का चयन हुआ है।
राज्य पुरस्कार (55 अध्यापक):
स्मिता शर्मा (अमृतसर); परमिंदर सिंह, नरिंदर कुमार (बरनाला); डॉ. गुरदीप सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कौर, गुरवीर सिंह (बठिंडा); सतिंदरवीर कौर, अमनदीप सिंह, मोनिका (फतेहगढ़ साहिब); गुरभेज सिंह, रिंकल, पूजा अरोड़ा, राजदीप सिंह सोढ़ी (फिरोजपुर); सतनाम सिंह (गुरदासपुर); अनु बाला, अशोक कुमार राजपूत (हुशियारपुर); कुमेद कुमारी, गुरप्रीत कौर, वरिंदरवीर सिंह (जालंधर); दलजीत कौर, संतोख सिंह मल्ली (कपूरथला); डॉ. सुखपाल कौर, सुखधीर सिंह, सरबजीत सिंह (लुधियाना); राजवीर कौर, मोहम्मद रमजान (मलेरकोटला); नीना बातिश (मानसा); ऋषि मनचंदा, बलदेव राम (मोगा); कंवलप्रीत कौर सिद्धू (श्री मुक्तसर साहिब); हरप्रीत कुमारी (पठानकोट); विजय कपूर, गगनदीप कौर, रजिंदर सैनी, ललिता बंगा (पटियाला); जगतार सिंह, प्रवीन लता, प्रभजीत सिंह, अमनप्रीत कौर, पवन कुमार, विजय बंगला, अनिल कुमार जोशी, राजेश धरमानी, अमरजीत (रूपनगर); अमृतपाल सिंह (शहीद भगत सिंह नगर); विपिन कुमार गर्ग, रुपिंदर कुमार, अमितिंदर बत्रा (संगरूर); रमित वासुदेवा, कृष्ण गोपाल मेहता, जगतार सिंह (मोहाली); सुखजिंदर पाल सिंह, सुखजीत कौर, अरुण कुमार शर्मा और नीरज सेठी (तरनतारन)।
युवा अध्यापक पुरस्कार (10 अध्यापक):
सुमन लता (बठिंडा), गुरशरणजीत सिंह (फरीदकोट), विपिन कुमार (फिरोजपुर), शनी छाबड़ा (जालंधर), जसमेल सिंह (मानसा), तेजिंदर सिंह (मानसा), इंद्रजीत सिंह (मोगा), जगप्रीत सिंह (मोगा), राजदीप कौर (पटियाला) और अतुल गुप्ता (संगरूर)।
विशेष अध्यापक पुरस्कार (4 अध्यापक):
प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत चार एसोसिएट अध्यापकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है— सुमन (पठानकोट), गुरदीप सिंह (पटियाला), शिल्पी गर्ग (पटियाला) और जगराज सिंह (संगरूर)।
प्रशासनिक पुरस्कार (6 अधिकारी):
शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. मुनीश मोहन शर्मा (प्रिंसिपल, डाइट बरनाला), लखविंदर सिंह (बीपीईओ, बठिंडा), कमलजीत कौर (डिप्टी डीईओ, फतेहगढ़ साहिब), सुमनदीप कौर (बीपीईओ, फिरोजपुर-1), जगदीप सिंह (बीपीईओ, मुक्तसर-1) और विजय कुमार शर्मा (सहायक निदेशक, मोहाली मुख्यालय) को सम्मानित किया जाएगा।