Edited By Vatika,Updated: 17 Nov, 2025 10:39 AM

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है।
पंजाब डेस्कः पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। दरअसल, आज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर 12 बजे से राज्य के सभी डिपो में हड़ताल का ऐलान किया गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज़, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने बताया है कि उनकी मांगें पूरी न होने के कारण हड़ताल का फ़ैसला लिया गया है। इसी वजह से आज दोपहर 12 बजे से राज्यभर में सरकारी बसें पूरी तरह बंद रहेंगी। यूनियन का कहना है कि वे 18 नवंबर को चंडीगढ़ पहुँचेंगे और जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक सरकारी बसों की हड़ताल जारी रहेगी।