Punjab : 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश, खौफनाक सच आया सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Nov, 2025 06:51 PM

punjab blind murder case exposed within 24 hours

थाना खेड़ी गंडियाला की पुलिस ने एस.एच.ओ. सब-इंस्पैक्टर जयदीप शर्मा की अगुवाई में अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पटियाला (बलजिन्द्र) : थाना खेड़ी गंडियाला की पुलिस ने एस.एच.ओ. सब-इंस्पैक्टर जयदीप शर्मा की अगुवाई में अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डी.एस.पी. घनौर हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि अवतार सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव लोचमां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके भाई बहादुर सिंह की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद गुरजंत सिंह उर्फ जंता पुत्र हाकम सिंह निवासी लोचमां के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

डी.एस.पी. चीमा ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया कि गुरजंत सिंह और बहादुर सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान गुरजंत सिंह ने किसी भारी वस्तु से बहादुर सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से उस पर पैट्रोल डालकर आग लगा दी।पुलिस ने इस वारदात को 24 घंटे में ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!