लुधियाना में कौशल विकास को बढ़ावा: DC ने मल्टी स्किल सेंटर का किया निरीक्षण, युवाओं को मिल रही नई दिशा

Edited By Vatika,Updated: 15 Apr, 2026 04:49 PM

promoting skill development in ludhiana

शहर के गिल रोड स्थित सन फाउंडेशन द्वारा संचालित मल्टी स्किल डेवलपमेंट

लुधियाना (गणेश/सचिन): शहर के गिल रोड स्थित सन फाउंडेशन द्वारा संचालित मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का बुधवार को हिमांशु जैन (डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना) ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और प्रशिक्षण व्यवस्था व सुविधाओं की सराहना की।
 
युवाओं को  मिल रहे हैं रोजगार के अवसर
डीसी ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खास तौर पर नि:शुल्क प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सपोर्ट की पहल की प्रशंसा की, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। यह केंद्र डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जहां युवाओं को एविएशन, हॉस्पिटैलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएनसी मशीनिंग, इलेक्ट्रिकल कार्य, ब्यूटी एंड वेलनेस और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डीसी ने दी विद्यार्थियों को सलाह 
निरीक्षण के दौरान डीसी ने प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें अपने कौशल को निखारने के लिए इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर चाइल्ड ऑब्जर्वेशन होम में शुरू किए गए नए नि:शुल्क टेस्टिंग सेशन और इलेक्ट्रिशियन कोर्स का भी उद्घाटन किया गया, जिससे अधिक युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ मिल सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!