Edited By Kalash,Updated: 08 Apr, 2026 10:12 AM

एल.पी.जी. गैस की किल्लत से जूझ रही आम जनता विशेषकर प्रवासी मजदूरो को बड़ी राहत प्रदान करने का रास्ता साफ किया गया है
लुधियाना (खुराना): जिला प्रशासन द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर चलाए गए सांझा अभियान के तहत एल.पी.जी. गैस की किल्लत से जूझ रही आम जनता विशेषकर प्रवासी मजदूरो को बड़ी राहत प्रदान करने का रास्ता साफ किया गया है, जिसके तहत लुधियाना जिले से संबंधित राशन डिपुओं और पैट्रोल पंपों पर प्रत्येक चाहवान परिवार को 5 किलोग्राम वाला एल.पी.जी. गैस सिलेंडर बड़ी आसानी के साथ मिल जाएगा।
काबिले गौर है कि गत समय दौरान एल.पी.जी. गैस की भारी किल्लत पैदा होने के करण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौटने लगे थे जिसके कारण न केवल औद्योगिक घरानों और फैक्टरियों आदि में लेबर की समस्या पैदा होने के कारण कारोबार ठप्प होने की संभावनाएं बढ़ने लगीं बल्कि एल.पी.जी. गैस से चलने वाले छोटे-बड़े घराने बंद हो गए जिसका सीधा असर पंजाब की औद्योगिक नगरी में देखा गया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर लखबीर सिंह और सरताज सिंह चीमा द्वारा विभिन्न पैट्रोल पंपों के डीलरों के साथ एक विशेष बैठक की गई जिसमें डीलरों द्वारा जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देते हुए अपने पैट्रोल पंपों पर 5 किलो वाले एफ.टी.एल. गैस सिलैंडरों का निर्धारण स्टॉक रखने की सहमति व्यक्त की गई है।
कंट्रोलर लखबीर सिंह और सरताज सिंह चीमा ने कहा कि गैस सिलेंडर खाली होने की सूरत में संबंधित उपभोक्ताओं को अपने घरों के नजदीकी पड़ते पैट्रोल पंपों या राशन डिपुओ पर खाली सिलेंडर जमा करवाने के तुरंत बाद ही भरा हुआ गैस सिलेंडर मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 5 किलो वाला गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेने की संबंधित उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सरल पॉलिसी तैयार की गई है जिसमें उपभोक्ता को अपने आधार कार्ड की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो देने के तुरंत बाद ही नया गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त गैस सिलेंडर आई.एस.आई. मार्का है जोकि कड़े सुरक्षा मानकों से गुजरने के बाद गैस कंपनी द्वारा मारपीट में उतारे गए हैं और यह गैस सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here