26 जनवरी का Program जारी, जानें कौन सा नेता कहां लहराएगा तिरंगा

Edited By Vatika,Updated: 13 Jan, 2021 01:59 PM

program released on january 26

गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराने संबंधी जारी प्रोग्राम के अनुसार राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में होगा

चंडीगढ़(अश्वनी): गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराने संबंधी जारी प्रोग्राम के अनुसार राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में होगा, जहां पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर तिरंगा फहराने की रस्म अदा करेंगे, जबकि पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पटियाला में झंडा लहराएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि शैड्यूल के मुताबिक पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह एस.बी.एस. नगर, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फिरोजपुर में तिरंगा फहराएंगे। स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोङ्क्षहद्रा रोपड़ में, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल मुक्तसर, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत बङ्क्षठडा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा तरनतारन में, तकनीकी शिक्षा मंत्री होशियारपुर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चैधरी जालंधर में तिरंगा फहराएंगे।

वहीं, जल सप्लाई और सैनीटेशन मंत्री रजिया सुल्ताना मोगा, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी कपूरथला, खेल और युवा मामले मंत्री अमृतसर, सहकारिता मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा संगरूर, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ गुरदासपुर में, जल स्रोत मंत्री सुखबिंद्र सिंह सरकारिया लुधियाना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बरनाला, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला मानसा, उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पठानकोट और खाद्य व सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री भारत भूषण आशु फतेहगढ़ साहिब में तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!