प्रियंका गांधी जेल में कर सकती हैं सिद्धू से मुलाकात!

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2022 08:41 AM

priyanka gandhi may meet sidhu in jail

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सैक्रेटरी प्रियंका गांधी पटियाला जेल में बंद कांग्रेस के तेज-तर्रार नेता

लुधियाना(मुल्लांपुरी): ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सैक्रेटरी प्रियंका गांधी पटियाला जेल में बंद कांग्रेस के तेज-तर्रार नेता और पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ा सकती हैं, क्योंकि उन्होंने सिद्धू को जेल जाने से पहले ताकतवर होकर मुकाबला करने और जेल जाने के लिए कहा था।

इसे देखकर लगता है कि राहुल गांधी तो विदेश में हैं इसलिए प्रियंका गांधी सिद्धू के साथ मुलाकात करने किसी भी समय आ सकती हैं जबकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग़ और कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु 24 मई को नवजोत सिद्धू से पटियाला जेल में मुलाकात कर सकते हैं।

पता लगा है कि जेल के मैनुअल मुताबिक मंगलवार और शुक्रवार सिद्धू के साथ मुलाकात हो सकती है जिसके चलते कांग्रेस के और कई बड़े नेता भी सिद्धू के साथ मुलाकात करने के लिए पटियाला जेल आ सकते हैं। यहां बताना उचित होगा कि इसी जेल में बंद पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की 23 मई को जमानत की अर्जी पर सुनवाई है। देखना यह होगा कि अदालत बिक्रम मजीठिया को राहत देती है या फिर वह कुछ दिन और जेल में रहते हैं। जेल में बंद दोनों नेताओं के बीच कुछ दूरी बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!