पेट दर्द से चिल्‍ला रहा था कैदी, अस्‍पताल से पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

Edited By Vatika,Updated: 25 Oct, 2022 03:59 PM

prisoner escaped from civil hospital

भाग दौड़ कर इस कैदी को सिविल अस्पताल मे गेट से पुना काबू किया

गुरदासपुर(विनोद):गुरदासपुर सिविल अस्पताल मे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल मे केंद्रिय जेल से इलाज करवाने आए कैदी ने बाथरूम जाने का बहाना कर पुलिस को चकमा देकर मौके पर से फरार हो गया। जब इस संबंधी पुलिस कर्मचारियों को पता चला तो शोर मचना स्वाभाविक था। अस्पताल मे आए आम लोगों तथा पुलिस कर्मचारियां ने भाग दौड़ कर इस कैदी को सिविल अस्पताल मे गेट से पुना काबू किया तथा अस्पताल मे बनाए कैदी वार्ड मे इसे बंद कर दिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए कैदी को काबू करने वाले एक नौजवान तथा सिविल अस्पताल मे कैदी वार्ड के इंचार्ज स्टाफ नर्स मोनिका ने बताया कि गुरजीत सिंह नाम का कैदी का सिविल अस्पताल मे ईलाज चल रहा था। आज यह कैदी पुलिस कर्मचारियों को बार-बार यह कह रहा था कि उसके पेट मे दर्द है।

जिस कारण इसको चैक किया जा रहा था। इसी दौरान इस कैदी गुरजीत सिंह ने कहा कि उसने बाथरूम जाना है। जब यह कैदी बाथरूम गया तो पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर वहां से फरार होने मे सफल हो गया। जिसमें बाद पुलिस कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। जिस पर आम लोगों तथा पुलिस कर्मचारियों ने इस कैदी को सिविल अस्पताल मे गेट के बाहर से पुन:काबू किया तथा कैदी को कैदी वार्ड मे बंद किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!