Edited By Kamini,Updated: 09 Mar, 2022 10:11 PM

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज सुबह सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। वहीं सुखबीर बादल ने कांग्रेस पार्टी का ..............
अमृतसर (गुरिंदर सागर) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज सुबह सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। वहीं सुखबीर बादल ने कांग्रेस पार्टी का सफाया होने की बात कही थी वहीं उन्होंने टी.वी. चैनलों पर कराए गए एग्जिट पोल पर बोलते हुए कहा कि यह गलत है। प्रताप सिंह बाजवा भी आज सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंच कर सरबत के कल्याण के लिए प्रार्थना की और कहा कि वह हमेशा साल के 365 दिनों में गुरु को धन्यवाद देने के लिए यहां आते हैं। पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं। दूसरी ओर प्रताप सिंह बाजवा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जो एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं, वे सट्टे के बाजार की वजह से दिखाए जा रहे हैं और कल जब नतीजे आएंगे तो काफी चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। सुखबीर सिंह बादल द्वारा जो कांग्रेस पार्टी का सफाया होने की बात कही जा रही है वह अपनी पार्टी पर ध्यान दें कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत है। पंजाब में भी सरकार बनाएगी। वहीं प्रताप सिंह बाजवा द्वारा सुखबीर बादल पर भी तंज कसा गया।
गौरतलब है कि आज सुबह से ही बड़ी संख्या में नेता सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंच रहे हैं और सुबह सुखबीर सिंह बादल और देर रात प्रताप सिंह बाजवा भी पहुंचे। वहीं उन्होंने सुखबीर बादल पर भी तंज कसा। उदय प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि कल 11 बजे के बाद स्थिति साफ हो जाएगी तथा किस पार्टी का सफाया किया जाएगा अब देखना होगा कि कल किस की पंजाब में कल किसकी सरकार बनेगी और घर के बाहर किस के ढोल बज रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here