Punjab के दर्जनों इलाकों में बिजली रहेगी गुल, लगेगा 6 से 8 घंटे का Powercut

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Apr, 2026 07:03 PM

power supply to remain suspended in dozens of areas across punjab

पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड उप कार्यालय तख्तगढ़ के अतिरिक्त सहायक अभियंता द्वारा जारी किए गए एक लिखित बयान में बताया गया कि 4 अप्रैल, शनिवार को 11 के.वी. सराए फीडर की बिजली लाइनों की आवश्यक...

नूरपुरबेदी (भंडारी) : पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड उप कार्यालय तख्तगढ़ के अतिरिक्त सहायक अभियंता द्वारा जारी किए गए एक लिखित बयान में बताया गया कि 4 अप्रैल, शनिवार को 11 के.वी. सराए फीडर की बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने और पेड़ों की कटाई को लेकर हासिल हुए परमिट के तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस दौरान उक्त फीडर के अंतर्गत आने वाले बजरूड़, सराए, भाओवाल, छज्जा, चौंतां तथा नंगल के मंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। चलते कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय घट या बढ़ भी सकता है।

जलालाबाद में भी बिजली रहेगी बंद 
जलालाबाद (बजाज) : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जलालाबाद शहरी उप-मंडल के एस.डी.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि बिजली के तारों के रखरखाव और मुरम्मत के चलते, 3 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 11 के.वी. घागा फीडर, 11 के.वी. गुमानी वाला, 11 के.वी. टवाना रोड, 11 के.वी. फाजिल्का रोड आदि के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!