पुलिस ने वाहन चोरों पर कसा शिकंजा, मोटरसाइकिल सहित 2 काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Mar, 2022 03:34 PM

police tightens noose on vehicle thieves

शहर में पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर नुकेल डालने का अभियान लगातार जारी है।

जालंधर (सुनील) : शहर में पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर नुकेल डालने का अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत आज थाना मकसूदां की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने चोरी का मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इनसे और पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि अन्य जानकारियां जुटाई जा सकें और इन आरोपियों के सरगना को भी काबू किया जा सके। इनके गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं, पुलिस फिलहाल यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है।   

जिक्रयोग्य है कि शहर में चोरों द्वारा बेखौफ होकर लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। समय-समय पर पुलिस द्वारा कई वाहन चोरों को काबू भी किया गया है। इसी कड़ी के तहत आज पुलिस ने दो और वाहन चोरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!