पुलिस ने महिलाओं सहित करीब 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, 2 गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 16 Nov, 2024 05:46 PM

police registered case

फिरोजपुर के गांव लखमीर के उताड़ में गोलियां और ईंटें चलने की सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

फिरोजपुर (कुमार,परमजीत,खुल्लर) : फिरोजपुर के गांव लखमीर के उताड़ में गोलियां और ईंटें चलने की सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो के मामले में थाना ममदोट की पुलिस ने सुखविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, बुद्ध प्रकाश, सूरत सिंह उर्फ गग्गू, लखविंदर सिंह, शांतो बाई और 4/5 अज्ञात लोगों के खिलाफ बी.एन.एस. की अलग-अलग धाराओं और आर्म्स एक्ट से के तहत मामला दर्ज किया है।

यह जानकारी देते हुए एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना ममदोट के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अभिनव चौहान के दिशा निर्देशों अनुसार ए.एस.आई. राम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने सुखविंदर सिंह और गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और 12 बोर की 2 राइफलें भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता वीरपाल कौर पत्नी कुलवंत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसका देवर जसवंत सिंह उर्फ बिल्लू ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था तो गुरमेल सिंह भी ट्रैक्टर ला रहा था जिसने बराबर ट्रैक्टर लगाकर जसवंत सिंह को गाली गलौच करना शुरू कर दिया।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार गांव वालों ने मिलकर दोनों को छुड़ा दिया और फिर 14 नवंबर 2024 को करीब ढाई बजे गुरमेल सिंह अपने साथियों को लेकर आ गया गुरमेल सिंह ने मार देने की नीयत से शिकायतकर्ता पर 12 बोर की राइफल के साथ फायर किया और सुखविंदर सिंह ने 12 बोर की राइफल के साथ प्रवीण कौर पर फायर किया और उनके द्वारा शोर मचाने पर सभी हमलावर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिनमें से 2 आरोपी गिरफ्तार हैं और बाकियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!