रैस्टोरैंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस की रेड, जानें क्या है मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Feb, 2022 10:37 PM

police raid in hookah bar

शहर में पड़ते इलाका मकसूदां में फ्लाईओवर के नीचे रैस्टोरैंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने रेड की है।

जालंधर (वरुण) : शहर में पड़ते इलाका मकसूदां में फ्लाईओवर के नीचे रैस्टोरैंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि हुक्का बार मे अवैध तरीके से शराब भी पिलाई जा रही थी, जिसके चलते पुलिस ने मौके पर एक्साइस विभाग की टीम को भी बुला लिया। एच.एल. नाम के हुक्का बार में से पुलिस ने 15 लोगों को काबू किया गया है, जबकि बार का मालिक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मौके से 6 के करीब हुक्के भी बरामद किए हैं। रात 9 बजे तक पुलिस हुक्का बार में ही थी। बताया जा रहा है कि बार के अंदर लड़के-लड़कियों को बिठाने के लिए छोटे-छोटे कैबिन भी बना रखे थे। पुलिस द्वारा हुक्का बार की गहराई से जांच की जा रही है और हक्का बार के मालिक की तलाश में जुट गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!