पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 को किया हथियारों सहित काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Oct, 2021 07:49 PM

police got great success 5 were caught with weapons

रूपनगर पुलिस ने विशेष मुहिम अधीन गैर-कानूनी हथियार के कारोबार चला रहे अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

चंडीगढ़/रूपनगर (वरुण): रूपनगर पुलिस ने विशेष मुहिम अधीन गैर-कानूनी हथियार के कारोबार चला रहे अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके अंतर्गत 5 देसी पिस्तौलें बरामद करके 5 दोषियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे जानकारी देते सीनियर कप्तान पुलिस रूपनगर विवेकशील सोनी ने बताया कि पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सूचना के आधार पर बाहर के राज्यों से नाजायज हथियार लाकर पंजाब में बेचने का धंधा करने वाले पांच व्यक्तियों को हथियारों समेत काबू किया।

सोनी ने बताया कि मुलजिमों की पहचान लवदीप सिंह उर्फ बड़ा भाई पुत्र दलजीत सिंह निवासी मसीता रोड गांव कोट इसे खान जिला मोगा, प्रदीप सिंह उर्फ बब्बू पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव बगली कलां थाना समराला जिला लुधियाना और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पुत्र सर्बजीत सिंह निवासी गांव मीरा कोट थाना कांपो जिला अमृतसर देहाती के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए गए मुलजिमों से 3 जिंदा कारतूस और 3 देसी पिस्तौल बरामद किए गए हैं। इन तीन दोषियों खिलाफ धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एस.एस.पी. ने बताया कि दोषियों के पास से 5 पिस्तौल और 5 कारतूस जिंदा बोर बरामद हुए हैं। दोषियों ने पूछताछ दौरान बताया कि वे ये हथियार बलवाड़ी (मध्य प्रदेश) से 20,000 रुपए प्रति पिस्तौल खरीद करके लाए थे और इस तरह के लगभग 25 हथियार पहले बेच चुके हैं। जोशी ने बताया कि दोषियों के पास से ओर गहराई के साथ पूछताछ की जा रही है, जिससे ओर अहम खुलासे होने की आशा है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!