Punjab : पराली जलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 04 Nov, 2026 05:44 PM

police action against those burning stubble

जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर द्वारा विशेष आदेश जारी करते हुए धान के नाड को आग लगने पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी लगाई गई है।

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत, खुल्लर, मल्होत्रा): जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर द्वारा विशेष आदेश जारी करते हुए धान के नाड को आग लगने पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी लगाई गई है और किसानों को वातावरण को शुद्ध रखने के लिए खेतों में ही पराली प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीं फिरोजपुर के कई गांवों में किसानों द्वारा जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर के आदेशों का उल्लंघन करते हुए पराली को आग लगाई जा रही है जिससे हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है।

ऐसे मामलों को देखते हुए जिला फिरोजपुर में थाना सदर फिरोजपुर और थाना मल्लावाला की पुलिस द्वारा पराली को आग लगने वाले 3 अज्ञात और 3 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं । यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी की फिरोजपुर के गांव गट्टी रहीमें के और गांव सैदेके के खेतों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पराली को आग लगाई गई है और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा सेटेलाइट से प्राप्त हुई जानकारी के आधार पर थाना सदर फिरोजपुर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए गए हैं।

दूसरी ओर थाना मल्लावाला के ए.एस.आई. दर्शन लाल और ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान क्लस्टर अफसर अजीत सिंह, क्लस्टर अफसर जसप्रीत सिंह और क्लस्टर अफसर अजय सिंह ने पुलिस को दी लिखती शिकायत में बताया है कि सुरजीत पुत्र गुरदयाल रेशम पुत्र ज्योन और वीरपाल कौर द्वारा गांव गोगोआनी, गांव जोडा और गांव वल्टोहा के खेतों में धान की पराली को आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस जानकारी के आधार पर उनकी पुलिस पार्टी द्वारा अज्ञात ओर नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर के आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!