फर्जी दस्तावेजों से 5.21 करोड़ की धोखाधड़ी का प्रयास, आरोपी पर केस दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 30 Oct, 2026 03:15 PM

fake document fraud

धोखाधड़ी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही हैं। ऐसे ही एक मामला जलालाबाद से सामने आया है।

जलालाबाद (बंटी दहूजा):  धोखाधड़ी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही हैं। ऐसे ही एक मामला जलालाबाद से सामने आया है। थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने फर्जी चेक के जरिए 5 करोड़ 21 लाख रुपये की ठगी करने की कोशिश की। जांच अधिकारी SI गविश कपूर ने बताया कि उनसे डॉ. हरीश कुमार लाल मोहन पुत्र मोहन लाल निवासी जलालाबाद ने संपर्क किया था।

शिकायत के अनुसार, राकेश कुमार पुत्र मोहन लाल ग्रोवर निवासी छाबड़ा गली जलालाबाद जिला फाजिल्का ने अपने भाई और पिता के साइन किए हुए खाली कागजों से फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार करके चेक में 3 करोड़ 61 लाख रुपये और 1 करोड़ 60 लाख रुपये लगाकर बैंक में जमा करके ठगी करने की कोशिश की है। उसके खिलाफ सेक्शन 379, 420, 468, 506 IPC के तहत केस दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!