Edited By Urmila,Updated: 28 Oct, 2026 05:42 PM

बोहर में ड्रग विभाग ने बड़े स्तर पर छापामारी की है। इस दौरान अबोहर के साहित्य सदन रोड पर एक मंदिर के कमरे से भारी मात्रा में दवाइयों का जखीरा मिला है।
अबोहर (सुनील नागपाल) : अबोहर में ड्रग विभाग ने बड़े स्तर पर छापामारी की है। इस दौरान अबोहर के साहित्य सदन रोड पर एक मंदिर के कमरे से भारी मात्रा में दवाइयों का जखीरा मिला है। जिला फाजिल्का की ड्रग इंस्पेक्टर हरिता बंसल ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। अबोहर के साहित्य सदन रोड पर स्थित बिश्नोई मंदिर के एक कमरे से यह दवाओं का जखीरा बरामद किया गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर मुताबिक सूचना मिली थी कि गुरदीप सिंह नामक एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के दवाइयों का काम कर रहा है। सूचना के मुताबिक उसी कमरे में पहुंचे है जिसमें मिसयूज होने वाली ड्रग्स, सिरप भी मिले है। जानकारी के अनुसार SPASMOWIN , GABAPENTIN जैसी ड्रग्स भी है जिसका नौजवानों द्वारा मिसयूज किया जा रहा है। बहुत बड़ी तादाद में यह दवाइयां मिली है इसकी कुल गिनती का अनुमान तो जांच पूरी होने पर ही लगाया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here