Punjab : हथियारों का शौक पड़ सकता है भारी, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

Edited By Urmila,Updated: 04 Nov, 2026 04:28 PM

crackdown on the display of weapons in fazilka

जिला मजिस्ट्रेट अमरप्रीत कौर ने प्रतिबंध के आदेश जारी किए और यह आदेश 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया।

फाजिल्का (नागपाल): जिला मजिस्ट्रेट अमरप्रीत कौर ने प्रतिबंध के आदेश जारी किए और यह आदेश 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोई भी जिला वासी किसी मेले, धार्मिक समागम, विवाह, जुलूस या किसी अन्य इकट्ठ में और जिले की क्षेत्रीय सीमा के अंदर किसी शैक्षणिक संस्था के घेरे में कोई भी हथियार (तेज धार वाले हथियार आदि सहित) लेकर नहीं जाएगा। इसके अलावा किसी भी जगह पर किसी भी तेज धार वाले हथियार को न तो लहराएगा और न ही प्रदर्शित करेगा। यह आदेश सशस्त्र सेनाओं, पुलिस के सदस्यों पर लागू नहीं होगा। होम गार्ड या अन्य सरकारी कर्मचारी जो अपनी ड्यूटी निभाते समय राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियार रख सकते हैं और साथ ही शैक्षणिक संस्थानों/व्यापारिक संस्थानों (होटल/मैरिज पैलेस आदि) के सुरक्षा गार्ड/कर्मचारी भी अपनी सामान्य ड्यूटी के दौरान हथियार रख सकते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि जिला वासी हथियारों को लहराते या प्रदर्शित करते हुए कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी समागम/कार्यक्रम/प्रोग्राम आदि में कोई भी ऐसा गाना नहीं गाएगा और न ही कोई ऐसा नाटक करेगा जिससे फाजिल्का के क्षेत्रीय इलाकों में हथियार रखने, प्रदर्शन या उपयोग की बढ़ाई की जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी वीडियो को अपलोड करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा।उन्होंने कहा कि हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन, चाहे शारीरिक रूप से हो या सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के जरिए, हथियारों का प्रदर्शन लोगों में असुरक्षा पैदा करता है और कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने की संभावना रखता है और ऐसे रुझान हथियार रखने के लिए लाइसेंस जारी करने वाले आर्म्स एक्ट और नियमों की भावना के विरुद्ध भी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य के विभिन्न जिलों में लाइसेंसशुदा हथियारों के दुरुपयोग की घटनाओं की रिपोर्ट की गई है जिससे जिले की क्षेत्रीय सीमाओं के अंदर लाइसेंसशुदा हथियारों के दुरुपयोग के बारे में उचित आशंका पैदा हुई है। जिसे देखते हुए यह आदेश जारी किया जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!