Punjab : जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, हल्का पटवारी समेत दो पर FIR

Edited By Urmila,Updated: 03 Nov, 2026 03:23 PM

allegation of tampering with land records

थाना सिटी जलालाबाद में राजस्व (माल) रिकॉर्ड में गलत प्रविष्टि (इंद्राज) करके जमीन का मालिकाना हक बदलने और धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है।

जलालाबाद (बजाज): थाना सिटी जलालाबाद में राजस्व (माल) रिकॉर्ड में गलत प्रविष्टि (इंद्राज) करके जमीन का मालिकाना हक बदलने और धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राप्त हुई मंजूरी और उच्च अधिकारियों के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा दिनेश कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी रेलवे रोड जलालाबाद की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला थाना सिटी जलालाबाद में मुकदमा नंबर 218 दिनांक 02.11.2026 को दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने आरोप लगाया था कि उस समय तैनात हल्का पटवारी सतपाल सिंह ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए और ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए सतीश कुमार पुत्र पाला राम निवासी गोविंद नगरी जलालाबाद को राजस्व रिकॉर्ड में गलत तरीके से जमीन का मालिक बना दिया था। जांच में सामने आया कि इस गलत रिकॉर्ड के आधार पर सतीश कुमार ने उक्त जमीन को मालिक के रूप में आगे अन्य व्यक्तियों को बेच दिया, जिससे धोखाधड़ी की गई। इस मामले की जांच कप्तान पुलिस (स्थानीय)-कम-कप्तान पुलिस पी.बी.आई. फाजिल्का द्वारा की गई। जांच पूरी होने के बाद और वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) फाजिल्का की मंजूरी मिलने पर थाना सिटी जलालाबाद में आधिकारिक तौर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले में नामजद किए गए आरोपियों में सतपाल सिंह (उस समय के हल्का पटवारी) और सतीश कुमार पुत्र पाला राम शामिल हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने और धोखाधड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे मुकदमे की आगे की तफ्तीश ए.एस.आई. गुरदेव राज द्वारा की जा रही है, जो मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!