बिना नंबर प्लेट Thar चला रहा था तहसीलदार का बेटा, पुलिस Action से गर्माया माहौल

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 04:03 PM

police action against tehsildar son driving thar

थार सवार एक युवक को पुलिस द्वारा काबू करने का मामला सामने आया है।

कपूरथला: थार सवार एक युवक को पुलिस द्वारा काबू करने का मामला सामने आया है। कपूरथला के माल रोड पर देर रात पुलिस ने एक संदिग्ध थार गाड़ी को रोककर जांच की, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी और अवैध रूप से बीकन लाइट लगी हुई थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी से बीकन लाइट जब्त कर ली।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम विरासती मेले के दौरान गश्त पर थी, तभी यह गाड़ी संदेह के आधार पर रोकी गई। जांच के दौरान थार में बैठे युवक ने खुद को अमृतसर में तैनात एक तहसीलदार का बेटा बताया, लेकिन वह गाड़ी के कागजात और बीकन लाइट के इस्तेमाल को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसी बीच युवक की मां, जो तहसीलदार की पत्नी बताई जा रही हैं, मौके पर पहुंचीं और पुलिस से उनकी बहस भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित युवक को पहले भी इस तरह की हरकत के लिए चेतावनी दी जा चुकी थी। इस बार दस्तावेजों की जांच के बाद उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया, जबकि गाड़ी पर लगी बीकन लाइट को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!