Police Action : 50 लाख की हैरोइन सहित एक काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jun, 2023 12:19 AM

police action  a seizure with heroin worth rs 50 lakh

एंटी नार्कोटिक सैल की टीम ने 50 लाख रुपए की हैरोइन सहित एक आरोपी को पकड़ा है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा, कुमार, परमजीत, खुल्लर): एंटी नार्कोटिक सैल की टीम ने 50 लाख रुपए की हैरोइन सहित एक आरोपी को पकड़ा है। सैल के इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जशन निवासी गांव पीर बिलावल बड़े स्त्तर पर हैरोइन बेचने का काम करता है और इस समय वह अपने घर के समीप ईंटों वाले भट्ठे पर खड़ा ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। इंस्पैक्टर के अनुसार वहां छापा मार कर उक्त जशन को हिरासत में ले तलाशी ली तो उससे 100 ग्राम हैरोइन और एक कम्प्यूटर कांटा बरामद हुआ। बरामद हैरोइन की कीमत करीब 50 लाख रूपए है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एन.डी.पी.एस. एक्ट का केस दर्ज करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!