एक बार फिर सुर्खियों में आया फिल्लौर, जानें क्या है मामला

Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2022 04:09 PM

phillaur once again came in the headlines

फिल्लौर लगातार नशे के कारण सुर्खियों में बना हुआ है

फिल्लौर (मुनीश): फिल्लौर लगातार नशे के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। जहां पंजाब पुलिस अकादमी के पुलिस कर्मचारी इस नशे की गिरफ्त में आ कर सलाखों पीछे पहुंच गए हैं, वहीं लगातार फिल्लौर के गांवों में नशा बेचने वालों की वायरल वीडियो ने भी पुलिस और पंजाब सरकार की किरकिरी करवाई हुई है। अब एक और ताजा मामला सामने आया है, जहां एक नौजवान की ओवरडोज के साथ मौत हो जाने की सूचना मिली है।

फिल्लौर के नजदीक पड़ते मोहल्ला कलसी नगर में कुछ लोगों ने एक नौजवान को सड़क पर पड़े देखा। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से कुछ नशीले पदार्थ मिले। देखने से लग रहा था कि उसने ओवरडोज ली हो जिस इस कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना फिल्लौर के ए.एस.आई. विजय कुमार के साथ जब बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उन्हे एक 22-23 वर्ष के अज्ञात नौजवान का शव मिला है, जिसने नीले रंग की टी-शर्ट व नीले रंग की पैंट और कान में बाली पहनी हुई है।

उसके मुंह से झाग और नाक से खून आ रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी जेब में से रुमाल मिला, जिसमें कुछ नशीले पदार्थ भी थे। मृतक की पहचान न होने के कारण शव को फिल्लौर के सिविल अस्पताल में 72 घंटो के लिए शिनाख्त करने के लिए रख दिया गया है। रोज ही फिल्लौर के अलग-अलग गांवों और शहरों की सोशल मीडिया पर नशा बेचने की वीडीओ तेजी के साथ वायरल हो रही हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भी नशे पर रोक लगाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए हैं। अब देखना होगा कि फिल्लौर पुलिस इन वायरल वीडियो के आधार पर नशे को रोक की जा सकेगी या नहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!