Punjab : एक सप्ताह में दूसरी बार चली गोली, नाबालिग जख्मीं, दहशत का माहौल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Oct, 2026 07:31 PM

punjab gun fired for the second time in a week minor injured

बंगा ब्लॉक के निकटवर्ती गांव चक्क कलां में अचानक गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। मौके से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार दोपहर 3 बजे के करीब गांव का ही एक नाबालिग लड़का अन्य परिवार के सदस्यों के साथ सरकार द्वारा डिपो पर गांव में मिलने वाली गेहूँ को...

बंगा  (अरोड़ा): बंगा ब्लॉक के निकटवर्ती गांव चक्क कलां में अचानक गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई। मौके से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार दोपहर 3 बजे के करीब गांव का ही एक नाबालिग लड़का अन्य परिवार के सदस्यों के साथ सरकार द्वारा डिपो पर गांव में मिलने वाली गेहूँ को लेने के लिए लाईन में लगा हुआ था ,तो अचानक से उसके बाएं कंधे में कुछ लगने से कंधे में से खून निकलने लगा। लड़के ने अपने पास खड़े चाचा कुलदीप राम को बताया कि उसके कंधे में से खून निकल रहा है और दर्द हो रही है, तो उन्होंने उसको गांव के ही एक डॉक्टर से जांच करवाई, उसे सिविल अस्पताल बंगा ले जाने को कहा। सिविल अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर हाजिर डॉक्टर साहब द्वारा उसके जख्म वह कमीज पर बने हुए छेद को देखते उसके कंधे के एक्सरे करवाए ,उन्होंने बताया इसके कंधे पर गोली लगी हुई है। जो कि अभी भी इसके शरीर के अंदर फसी गई है।

उन्होंने बच्चे को तुरंत नवांशहर के लिए रैफर कर दिया। गोली चलने का समाचार सुनते ही थाना सिटी बंगा के पुलिस अधिकारी एस.एच.ओ. केवल कृष्ण पुलिस पार्टी सहित एवं डी.एस.पी. बंगा हरजीत सिंह रंधावा और पुलिस के उच्च अधिकारी एस.पी.डी.एच.एस. मान, फॉरेंसिक टीम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने ने और कहा से चली है। गौरतलब है कि एक सप्ताह में बंगा नजदीक गोली चलने की यह दूसरी घटना है, और पुलिस हाथ अभी तक खाली है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!