शादी का झांसा देकर युवती से Rape, कई बार अलग-अलग होटलों में मिलते रहे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Sep, 2026 08:03 PM

young woman raped under the pretext of marriage

थाना बख्शीवाला पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में रणजीत सिंह पुत्र फकीरिया सिंह निवासी गांव काठमठी, थाना बख्शीवाला के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पटियाला (बलजिन्द्र) : थाना बख्शीवाला पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में रणजीत सिंह पुत्र फकीरिया सिंह निवासी गांव काठमठी, थाना बख्शीवाला के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

इस मामले में पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी रणजीत सिंह से जान-पहचान हुई थी और उसने शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों कई बार अलग-अलग होटलों में मिलते रहे, लेकिन जब वह शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल करता रहता था। इस तरह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!