Edited By Kalash,Updated: 28 May, 2026 05:14 PM

नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है।
लुधियाना (राज): नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा एक बेहद महत्वपूर्ण और हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग बुलाई गई। इस विशेष बैठक की अध्यक्षता एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP - इन्वेस्टिगेशन) ने की, जिसमें लुधियाना कमिश्नरेट के तमाम गजटेड अधिकारी (GOs), थानों के एस.एच.ओ. (SHOs) और पुलिस चौकी इंचार्जों (PP In-Charges) ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित पड़े एन.डी.पी.एस. (NDPS) मामलों का तेजी से निपटारा करना और चल रही जांच को और अधिक सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाना था।
बैठक के दौरान डीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने दोटूक शब्दों में कहा कि नशे से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अदालती मामलों (कोर्ट मैटर्स) का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही, महानगर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 'क्राइम डिटेक्शन फ्रेमवर्क' को और अधिक शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फील्ड में पुलिस की मुस्तैदी को इस कदर बढ़ाया जाए जिससे आम जनता के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा हो और अपराधियों में खाकी का खौफ साफ दिखाई दे। इस बैठक के बाद अब माना जा रहा है कि लुधियाना पुलिस आने वाले दिनों में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े स्तर पर बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दे सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here