पटियाला हिंसा दौरान Viral Video में माता दुर्गा बारे अपशब्द बोलेने वाला गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2022 12:20 PM

patiala riots

पटियाला हिंसा के दौरान शहर के फुहारा चौक पर माता दुर्गा और माता श्री काली बारे अपशब्द बोलने

पटियाला (बलजिन्दर): पटियाला हिंसा के दौरान शहर के फुहारा चौक पर माता दुर्गा और माता श्री काली बारे अपशब्द बोलने वाले को सी. आई. ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिन्दर सिंह के नेतृत्व में गिरफ़्तार किया है। आरोपी की पहचान रवीन्द्र सिंह उर्फ अमरीक सिंह निवासी गांव हीरो खुर्द ज़िला मानसा हाल निवासी पाऊंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।


बता दें कि घटना वाले दिन एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति निहंग के बाणे में माता दुर्गा और माता श्री काली बारे अपशब्द बोल रहा था। पुलिस ने वायरल हुई वीडियो के आधार पर थाना सिविल लाईन में इस मामले में 153 ए और 295 ए आई. पी. सी. के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की। इसकी पुष्टि करते एम.एस. पी. दीपक पारिक ने बताया कि सी. आई. ए. स्टाफ की अलग -अलग टीमों की तरफ से महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में तलाश शुरू कर दिया गया। सी. आई. ए. की टीम की तरफ से लगातार 7 दिनों की तलाश के बाद रवीन्द्र सिंह का नाम सामने आया। रवीन्द्र सिंह को ज़िला मंडी गांव रंधाड़ा मंडी से रिवालसर रोड थाना सदर मंडी (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ़्तार किया गया।


उन्होंने बताया कि रवीन्द्र सिंह की प्राथमिक पूछताछ में पाया गया कि वह गांव हीरो खुर्द ज़िला मानसा का रहने वाला है और कुछ समय से बठिंडा रहा है। उन्होंने बताया कि रवीन्द्र सिंह को माननीय अदालत में पेश करके गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी   जिससे आगे ओर सूचना मिल सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!