Edited By Tania pathak,Updated: 29 Jul, 2021 01:01 PM

पंजाब में विधानसभा मतदान को समय बहुत कम रह गया है परंतु कांग्रेसी विधायक परगट सिंह दावा कर रहे हैं कि पंजाब सरकार के पास बाकी बचे वायदे पूरे करने के लिए पूरा समय है। अपनी ही...
जालंधर (राहुल): पंजाब में विधानसभा मतदान को समय बहुत कम रह गया है परंतु कांग्रेसी विधायक परगट सिंह दावा कर रहे हैं कि पंजाब सरकार के पास बाकी बचे वायदे पूरे करने के लिए पूरा समय है। अपनी ही सरकार के खिलाफ कभी मोर्चा खोलने वाले परगट सिंह ने बयान देते हुए कहा कि काम करने के लिए समय अहमीयत नहीं रखता काम करने की लगन होनी चाहिए।
इसके अलावा कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने यह भी दावा किया कि हम चुनाव प्रचार के लिए लोगों बीच तब ही जाएंगे जब हम अपने सभी वायदे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर विरोधियों को भी जवाब मिल जाएगा कि पंजाब कांग्रेस ने जो वायदा किया था वह निभाया भी है।
परगट सिंह नए बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के काफ़ी करीबी माने जाते हैं। प्रधान बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज जालंधर में कांग्रेस भवन पहुंच रहे हैं। यहां जालंधर और कपूरथला के कांग्रेसी वर्करों के साथ मुलाकात की जाएगी। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ-साथ परगट सिंह ने भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सवाल खड़े किए थे। यहां तक कि परगट सिंह ने यह भी दावा किया था कि मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करने के बाद उन्हें धमकियां मिल रही है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here