बड़ी खबर: मंथली एग्जाम से पहले ही लीक हुए कई कक्षाओं के पेपर

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Sep, 2021 02:09 PM

papers of many classes leaked before the monthly exam

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के आज से शुरू हुए बाय मंथली एग्जाम से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें कुछ कक्षाओं के पेपर लीक होने की...

लुधियाना (विक्की): पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के आज से शुरू हुए बाय मंथली एग्जाम से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें कुछ कक्षाओं के पेपर लीक होने की खबर है। उक्त संबंधी नकल विरोधी अध्यापक फ्रंट के प्रमुख सुखदर्शन सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के सैक्टरी को पत्र भी लिखा है। 

उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि बाय मंथली एग्जाम के पेपर यू ट्यूब पर लीक हुए हैं। सुखदर्शन सिंह ने बताया कि कुछ विषयों के पेपर तो सॉल्व भी किए हुए हैं। विभाग के सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए सुखदर्शन सिंह ने बताया 6वीं से 12वीं के सॉल्व किए पेपर परीक्षा की तय तारीख से एक दिन पहले ही यू ट्यूब पर किसी ने अपलोड कर दिए। उन्होंने कहा कि जिस शरारती तत्व ने उक्त पेपर यू ट्यूब पर लीक किया है। उस पर तुरंत कारवाई की जाए। इस घटना से लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!