DC का PA व उसका साथी विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Edited By Kalash,Updated: 07 Nov, 2024 08:57 AM

pa of dc and his companion arrested by vigilance

डी.सी. के पी.ए. और उसके साथी को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

तरनतारन : डी.सी. के पी.ए. और उसके साथी को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संदीप सिंह ने बताया कि वह वीडियोग्राफी का कारोबार करता है, जिसके चलते पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उसने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैमरे लगाने का ठेका लिया था, जिनके किराए का बिल चुनाव बाद डिप्टी कमिश्नर के पी.ए. हरमनजीत सिंह को दिया, जिसने डी.सी. से पास कराने के लिए 1 लाख रुपए मांगे, जो वह देने में असमर्थ था।

इसके बाद उसकी पी.ए. से 50 हजार रुपए में डील हुई, जिसमें उसने पहले 20 हजार रुपए दे दिए। फिर उसने विजिलेंस विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद आज उसके ऑफिस से पी.ए. व उसके साथी जगरूप सिंह को 20 हजार रुपए कैश लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डी.एस.पी. विजिलेंस सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि संदीप सिंह की शिकायत पर पी.ए. हरमनजीत सिंह व एक अन्य कर्मचारी जगरूप सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें वीरवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, एस.एस.पी. विजिलेंस के रीडर इंस्पेक्टर शरणजीत सिंह भी मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!