अमरेंद्र ने रंधावा के सुझाव का किया स्वागत, बोले-"CM मान के पूछने पर मैं नाम बताने को तैयार"

Edited By Vatika,Updated: 26 May, 2022 08:53 AM

on being asked by cm mann i am ready to name

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कै. अमरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कै. अमरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनसे (कै. अमरेंद्र) पिछली सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम पूछने के सुझाव का स्वागत किया। खासकर वे, जो अवैध रेत खनन में शामिल थे।

कैप्टन ने  कहा कि वह स्वयं रंधावा और उनके कुछ साथियों सहित इस तरह की गतिविधियों में शामिल सभी व्यक्तियों के नाम और अन्य विवरणों का खुलासा करने के लिए तैयार हैं। कैप्टन ने कहा कि वह भगवंत मान द्वारा अपने मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपों में फौरी कार्रवाई का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री अदालत में अपना बचाव कर सकते हैं लेकिन शिकायत के बाद मान ने जो किया, वह एक कड़ा संदेश देने के लिए सही काम था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!