अब जाखड़ सुलझाएंगे बाजवा-चन्नी विवाद, कैप्टन ने सौंपी कमान

Edited By Tania pathak,Updated: 16 May, 2020 01:53 PM

now jakhar will resolve the bajwa channi dispute

मुख्यमंत्री जल्द से जल्द इस विवाद को निपटा कर पार्टी का माहौल ठीक करना चाहते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि अब सुनील जाखड़ जल्द ही दोनों मंत्रियों के साथ मीटिंग करके इस मामले को सुलझाने का यत्न करेंगे...

चंडीगढ़: ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के बीच पैदा हुआ विवाद फ़िलहाल ख़त्म होता नज़र नहीं आ रहा है। सूत्रों अनुसार दोनों मंत्री अपनी -अपने स्टैंड पर कायम हैं। इस विवाद से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सुलझाने के लिए और दोनों मंत्रियों बीच सुलह करवाने की ज़िम्मेदारी राज्य कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को सौंपी है। 

दोनों नेताओं का विवाद जनता तक पहुंचने से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, वही विरोधी पार्टियों को भी मुद्दा मिल गया है। लिहाज़ा मुख्यमंत्री जल्द से जल्द इस विवाद को निपटा कर पार्टी का माहौल ठीक करना चाहते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि अब सुनील जाखड़ जल्द ही दोनों मंत्रियों के साथ मीटिंग करके इस मामले को सुलझाने का यत्न करेंगे। उधर जाखड़ का कहना है कि आपस में मन -मुटाव होता रहता है। दोनों के साथ बैठ कर दोनों की बात सुनी जायेगी और मसला हल कर लिया जायेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!